आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी लगन और मेहनत से फायदा हासिल करेंगे। परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जमीन या वाहन की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करने का अच्छा समय है। इसमें सफलता निश्चित है। पारिवारिक मामलों में आपका सहयोग घर के लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा।
नेगेटिव- युवाओं और विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में नाकामयाबी मिलने से चिंता रहेगी। ऐसी स्थिति में मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। इससे परेशानियों में पड़ने से बचेंगे।

करियर- कारोबार की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फोन पर किसी महत्वपूर्ण बातचीत से लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। हालांकि पैसों के लेनदेन में दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को जल्द ही कोई उपलब्धि हासिल होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल में कुछ कमी रहेगी। इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- शरीर और जोड़ों में दर्द की परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मजबूत इरादों से अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है तो ज्योतिषीय नजरिये से उस पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ विवाद होने से बचें। किसी खास काम में रुकावट आने पर दोस्त पर शक हो सकता है। हालांकि यह सिर्फ आपका वहम होगा। अनजान लोगों के साथ जरूरत से ज्यादा संपर्क बढ़ाना ठीक नहीं रहेगा।

करियर- बिजनेस की व्यवस्था अच्छी तरह संभाल पाएंगे। हालांकि कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने का मौका मिले तो उसे गंवाना नहीं चाहिए।
लव- पति-पत्नी के बीच विचारों को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध और गहरे होंगे।
हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कंधों में दर्द रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने लक्ष्य और कामों को विशेष प्राथमिकता देंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इसके बाद अपने दूसरे कामों पर भी अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- कोई पेमेंट रुक जाने से मन परेशान रहेगा। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी बात को पूरी तरह समझे बिना अपनी राय देने से भी बचें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। रखरखाव से जुड़े कामों पर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है।

करियर- बिजनेस में काम करने का तरीका बेहतर होगा और कुछ बदलाव भी होंगे। कारोबारी पार्टियों के साथ पैसों से जुड़े मामलों के कारण संबंध खराब न होने दें। शांत तरीके से परिस्थितियां संभालना बेहतर होगा। मशीनरी से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बढ़ेगी। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों में ईमानदारी बनाए रखनी होगी। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी रहेगा।
हेल्थ- गैस और कब्ज की परेशानी रह सकती है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन कई काम भी पूरे हो जाएंगे। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति के कारण शाम बहुत सुखद बीतेगी। आमदनी के साधन बढ़ने से खर्चों को लेकर परेशानी नहीं होगी।
नेगेटिव- आलस और लापरवाही के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी समझ और मन की आवाज को प्राथमिकता दें। इससे सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

करियर- बिजनेस में काम करने के तरीके में सुधार आएगा। भरोसेमंद कारोबारी पार्टियों से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। लापरवाही से परेशानी में पड़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों में किसी कारण से भावनात्मक दूरी आ सकती है।
हेल्थ- ज्यादा चिंता और तनाव के कारण सिरदर्द और पेट खराब होने जैसी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे, अब उसके बेहतर नतीजे मिलने वाले हैं। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परिवार के बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी।
नेगेटिव- जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कागजी कार्रवाई की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा। छोटी-सी गलती से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

करियर- कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करने का समय है। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी को उधार दी हुई रकम से जुड़ा मामला उलझ सकता है। ऐसी स्थिति में किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा। ऑफिस के काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगपूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने से सभी को खुशी मिलेगी।
हेल्थ- ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले वातावरण के कारण एलर्जी की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा के कामों से अलग कुछ समय अपने लिए निकालने से खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार है तो उस योजना को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। निजी जीवन से जुड़े मामलों में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है।

करियर- मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने महत्वपूर्ण संपर्कों को भी मजबूत करें। इनसे उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के बेहतर नतीजों के लिए पुरस्कार मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के कारण अपने निजी और जरूरी कामों के साथ समझौता न करें।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि मौजूदा वातावरण को देखते हुए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। अपनी जीवनशैली और रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव लाएंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार का दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। किसी यात्रा की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- गैरकानूनी और जोखिम वाले कामों में शामिल होने से बचें, वरना बिना वजह परेशानी में पड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। समय के साथ परिस्थितियां व्यवस्थित होती जाएंगी।

करियर- बिजनेस में बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि ज्यादातर कारोबारी काम बेहतरीन तरीके से पूरे हो जाएंगे। नौकरी में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में काम का ज्यादा बोझ होने के कारण कुछ परेशानियां आएंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी आपसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा।
हेल्थ- नकारात्मक विचारों का असर मानसिक स्थिति और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संबंध और मजबूत होंगे। अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दें। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता और काम का दबाव भी बना रहेगा।

करियर- बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। काम पर पूरी तरह ध्यान देने से नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि फिलहाल कोई नया काम शुरू करना उचित नहीं रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ा कोई काम बनने पर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आत्मसम्मान को विशेष प्राथमिकता देंगे। स्वभाव में भावुकता भी ज्यादा रहेगी। दूसरों की मदद और सहयोग करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर फैसले लेने के बजाय व्यावहारिक सोच रखें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से कुछ अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। गैरजरूरी बहस और दिखावे से बचना बेहतर होगा।

करियर- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर गंभीरता से अमल करें। भविष्य में यह योजना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई अच्छी डील भी हो सकती है।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग और भावनात्मक सहारा मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- लापरवाही के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी मेहनत और काम पर भरोसा रखने से भाग्य का भी साथ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। किसी से किया हुआ वादा जरूर निभाएं।
नेगेटिव- मुश्किल परिस्थितियों में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपकी समझदारी और सुझावों से समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।

करियर- कारोबारी गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें और कामकाज पर नजर रखें। कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। मशीनरी और मोटर पार्ट्स से जुड़े कारोबार में बेहतरीन ऑर्डर मिलेंगे। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदायक हो सकता है।
लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखनी होगी। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में अपना समय खराब करने से बचें।
हेल्थ- जोखिम वाले काम करना खतरनाक हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मीडिया और अपने संपर्कों के माध्यम से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं घर और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाने में सफल रहेंगी। दिन सुखद बीतेगा।
नेगेटिव- किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें, क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पिछली गलतियों और कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। परिवार के बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना जरूरी होगा।

करियर- बिजनेस या नौकरी में बदलाव के साथ तबादले के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रॉपर्टी के कारोबार में अच्छी डील होने की संभावना है। शेयर बाजार और जोखिम वाले आर्थिक कामों में सावधानी रखनी होगी। धोखाधड़ी या विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल की कमी के कारण तनाव रहेगा। घर में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- गले में इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। इसे लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ खास कामों के लिए पहले से बनाई गई योजनाओं पर आज अमल हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। अपनी मेहनत और प्रयासों से कामों में सफलता और उपलब्धियां हासिल करेंगे।
नेगेटिव- बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डांटना ठीक नहीं रहेगा। कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके बारे में अफवाह फैला सकता है। हालांकि गुस्से पर काबू रखकर शांत तरीके से मामला संभालने पर परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी।

करियर- कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां आएंगी। हालांकि सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से कामकाज की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। ज्यादातर समय मार्केटिंग और पेमेंट वसूलने में बीतेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अतिरिक्त कार्यभार के कारण परेशान रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। इस मामले में विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी।
हेल्थ- तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7