



मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की तारीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। रुपए-पैसों के लेनदेन सावधानी से करें। सुकून पाने के लिए कुछ पल आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नए कार्य को शुरू करने की रूपरेखा बनेगी। मनचाहा फायदा और प्रोग्रेस मिलेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी में प्रोजेक्ट से जुड़े फैसले खुद ही लेने का प्रयास करें।
लव- विवाहित जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। कुछ समय योगा और व्यायाम के लिए जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बिगड़ा हुआ कार्य बन जाएगा। कई तरह की गतिविधियों में रुझान बना रहेगा। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव या नवीनीकरण को लेकर विचार विमर्श होंगे। अविवाहित लोगों के लिए दिन खुशखबरी लाने वाला है।
नेगेटिव- युवा वर्ग लग्जरी की और आकर्षित न होकर खुद को अपडेट करने में ध्यान दें। नकारात्मक परिस्थिति में मनोबल बनाए रखें। पैसों की उधारी बिल्कुल न रखें। उच्च शिक्षा वाले विद्यार्थियों को किसी विषय में समस्या आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार विस्तार के कार्यों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। केमिकल्स से संबंधित व्यवसाय करने वाले लाभ कमा लेंगे। सरकारी नौकरी में स्पेशल ड्यूटी लग सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच मनमुटाव से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों के मामले में भी स्थिति अच्छी नहीं चल रही है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच अवश्य करवाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपको किसी समस्या को सुलझाने में नजदीकी लोगों की मदद मिलेगा। मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सामाजिक धार्मिक आयोजन का भी दायित्व आप पर रहेगा। इसे आप अच्छे से निभाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा व्यर्थ घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने में समय बर्बाद न करें। बच्चों की समस्याएं सुलझाएं। लेनदेन संबंधी मामले में धोखा हो सकता है। सावधान रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। समय के अनुसार कार्य प्रणाली में लचीलापन लाने की जरूरत है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को बहुत सावधानी से करें। ऑफिस में कर्मचारियों की मेहनत से कामों में तेजी आएगी। प्रोडक्शन बढ़ेगा।
लव- घर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक मंजूरी मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इन्फेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति संतोषजनक है। किसी की मदद से रुका कार्य बन सकता है। घर में नजदीकी लोगों के आने से मनोरंजन और उत्साह का माहौल रहेगा। संतान के काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हो जाएंगे। काम को कल पर टालने से बचें।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। खुद को समझें। गुस्से और जिद से संबंधों में दिक्कत आ सकती है। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन न रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। कार्यस्थल पर दूसरों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। अपने निर्णय को ही महत्व दें। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी।
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ तनाव था तो किसी मित्र की मदद से सुलझ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। बदलते मौसम से खुद को बचाएं। बाहरी खानपान से सेहत खराब हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सफलता दायक दिन है। अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करें। किसी मित्र या परिजन की मदद से कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं पर जरूर ध्यान दें।
नेगेटिव- अपनों के साथ विवाद हो सकता है। जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी समस्या का हल निकलेगा। अत्यधिक व्यस्तता से घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। कोर्ट संबंधी मामला है, तो आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम योजना बनाकर करने की जरूरत है। मार्केटिंग के काम और पेमेंट कलेक्ट करने में समय बितेगा। जो कि सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में मतभेद हो सकते हैं। लापरवाही न करें। बड़ी जिम्मेदारी आपके हाथ से छीन सकती है।
लव- घर-परिवार के कामों में अपना योगदान दें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएंगी।
स्वास्थ्य- अनिर्णय और तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। अनुभवी लोगों के साथ समय बीताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर की मरम्मत या देखरेख के कामों में दिन बितेगा। प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। अध्यात्म और धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवन से जुड़ी उलझन का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी आलस्य और मौज मस्ती में समय खराब न करें। पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। फाइनेंस संबंधी कार्य करने से पहले सोच-विचार कर लें, वर्ना मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी तरह की उधारी से मुश्किल बढ़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। इस समय व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। इनकम बढ़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जो संबंधों में अधिक नजदीकियां बढ़ाएंगी। प्रेम प्रसंग के मामले में समय सुखद है।
स्वास्थ्य- गैस, पेट दर्द की समस्या से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2



तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- विषम परिस्थिति से मुक्ति मिलेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। अपने सपने और कल्पनाओं को पंख दें। रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम बनेगा। मार्केट में रुका पैसा मिल सकता है।
नेगेटिव- बच्चों की समस्या हल करने में सहयोग दें। अचानक किसी संबंधी के घर में आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को संभालें। आज की गई यात्रा का फायदा नहीं मिल पाएगा।
व्यवसाय- कार्य स्थल में रखरखाव को लेकर अनावश्यक खर्चों की अधिकता से तनाव हो सकता है। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। टैक्स से जुड़े सभी पेपर संभालकर रखें। ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिलेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित योजना बनानी होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- विपरित परिस्थिति में मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें। दुखद समाचार मिलने से मन में अशांति रहेगी। लेनदेन को लेकर किसी मित्र के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातें नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय में अच्छी व्यवस्था रहेगी। नया एग्रीमेंट होने की संभावना है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। सरकारी नौकरी में लापरवाही न करें।
लव- जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा। परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल और प्यार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिये महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। काम की अधिकता रहेगी। सभी कार्य समय पर पूरे होने और सफलता मिलने से थकान नहीं होगी। बल्कि उत्साह बना रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा पाने की इच्छा और जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में संतोष रखें। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चिंता रहेगी। सरकारी नियम का उल्लंघन न करें।
व्यवसाय- इस समय भाग्य आपको पूरी तरह सहयोग कर रहा है। कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है, तो धैर्य से इसे समझने की कोशिश करें। इसका सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नौकरीपेशा लोग सरकारी मामले में फंस सकते हैं। सावधान रहें।
लव- घर में तनाव रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखें। आप अपनी कार्य क्षमता में कमी महसूस करेंगे। उचित आराम करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होगा। धार्मिक और सामाजिक कामों में योगदान बनाए रखने से संपर्क बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व संतुलित और सकारात्मक बनेगा। कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल सकती है।
नेगेटिव- जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। किसी व्यक्ति को उधार दिया पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। व्हीकल या महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। खर्चा बढ़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के लिए समय ठीक नहीं है। कोई परेशानी आने पर घर के बड़े लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मार्केट में रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। हंसी खुशी समय बितेगा। अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विचारों को सकारात्मक रखें। ज्यादा तनाव लेने से मानसिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी। किसी भी परिस्थिति में अपना स्वाभिमान और आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने दें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मेहनत के परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- किसी मामले को गुस्से में आकर न सुलझाएं। शांति से हल निकालें। घरेलू मामलों में बिना सोचे-समझे भावनाओं में बहकर किया खर्चा आपका बजट बिगाड़ सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने कामों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार की स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। कुछ ऑर्डर मिलने से राहत मिलेगी। सभी काम अपनी देखरेख में निपटाने की कोशिश करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिशियल काम बिना दिक्कत के पूरे हो जाएंगे।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय खराब हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजना बन रही है, तो उस पर शुरुआत हो सकती है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। विशेष मुद्दों पर खास बातचीत भी होगी।
नेगेटिव- लेनदेन में लापरवाही हो सकती है। नजदीकी मित्रों और भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें। फालतू कहीं आने-जाने से बचें। इसमें समय और पैसा खराब होगा।
व्यवसाय- बिजनेस कॉन्टैक्ट्स अधिक मजबूत करें। भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर टारगेट पूरा न होने से तनाव रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन की गलतफहमियां आज समाप्त हो जाएंगी। संबंध अच्छे हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी या किसी तरह के इन्फेक्शन से पेट में दर्द बढ़ सकता है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


