वन विकास निगम कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड देहरादून

वन विकास निगम कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड देहरादून

दिनांक 5-2-25
उत्तराखण्ड वन विकास निगम कार्मिकौ आक्रोश

उत्तराखण्ड वन विकास निगम में मालदारी प्रथा प्रारम्भ करने पर वन विकास निगम कर्मचारी संघ द्वारा अरण्य विकास भवन में प्रबंन्ध निदेशक के दिनांक 3-2-25 के आदेश प्रतियां जलाकर सांकेतिक विरोध करते हुवे चेतावनी दी प्रबन्धक निदेशक उक्त आदेश को नीरस्त नहीं करते तो संघ प्रदेश व्यापी आन्दोलन के लिये बाध्य होगा ।।
वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक मुख्यालय द्वारा उक्त आदेश में स्पष्ट किया हे कि वन विकास में कार्यिकौ की भारी कमी के चलते फील्ड में कटान, ढुलान, चिरान,व निकासी व डिपौ में पासिंग , ग्रेडिंग, चट्टाबन्धी, निकासी कार्य हेतु सम्पूर्ण कार्य ठेकेदारी ( मालदारी व्यवस्था) पर करने के हेतु प्रकोष्ठ की मात्रा पर कार्य करने के लिये ठेकेदारी ( मालदारी) निविदा ये मांग कर करने के आदेश जारी किये गये । उक्त आदेश में टेण्डर की शर्तों के साथ कार्य प्रारम्भ करने को कहा गया है । उक्त आदेश में यह भी स्पष्ट है कि आउट सोर्स के स्थान पर उत्पादन की मात्रा के आधार पर कार्मिकौ की स्वीकृति होगी जो ठेकेदार द्वारा काम कराया जायेगा ।


उक्त पत्र का वन विकास निगम कर्मचारी संघ द्वारा उक्त आदेश की वन विकास निगम मुख्यालय पर प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया ।।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टी एस बिष्ट द्वारा कार्मिकौ को सम्बोधित करते हुवे कहा है वन विकास निगम प्रबन्धन वन निगम में 1974 से पूर्व की व्यवस्था** मालदारी* प्रारम्भ करना चाह रहा है । मालदारी व्यवस्था के अनुसार जगलौ का नीलाम करा कर कटान ढुलान करवाता था जिसमें जगलौ का अन्दादुन्द कटान हुआ जिस पर अवैज्ञानिक तरीके से कार्य कार्य होता था ।मालदारी व्यवस्था पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ( गोडाबर्धन वनाम भारत सरकार) द्वारा रोक लगाते हुये सरकारी ऐजन्शी ( वन विकास निगम) ही रिजर्व वन क्षेत्र में कार्य कर सकती है ।
परन्तु वन विका स निगम प्रबन्धन कोर्ट के आदेश को घुमा फिराकर पुनः मालदारी व्यवस्था लागू कर रहा है ।
सभा में संघ के कार्य० महासचिव दिवाकर शाही द्वारा कहा गया वन विकास निगम प्रबन्धन 800 आउटसोर्स कार्मिकौ को बाहर कर मालदारी व्यवस्था से काम करवाना चाहता है जिससे जंगलौ का पूर्व की भान्ति दोहन होगा ,और भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलेगा ।
सभा में वन विकिस निगम कर्मचारी संघ के गढ़वाल क्षेत्र के अध्यक्ष बृजमोहन कन्याल द्वारा कहा गया वन विकास निगम को मालदारी ब्यवस्था को प्रारम्भ किया जा रहा है । वन विकास निगम को बन्ध करने की तैयारी की गयी । संघ अन्तिम दौर तक मालदारी व्यवस्था का विरोध किया जायेगा ।

  बैठक में कर्मचारी संघ के संरक्षक बी एस रावत द्वारा कहा गया वन विकास निगम प्रबन्धन  कार्मिकौ की भर्ती करने के स्थान पर मालदारी ब्यवस्था लागू कर रहा है ।उन्हौने कहा वन विकास निगम का गठन वनो में वैज्ञानिक 

विधि से गिरान,कटान, ढुलान, करने के साथ स्थानीय बेरोजगारौ को रोजगार देना है । परन्तु उक्त आदेश से रोजगार खत्म हो जायेंगे । वनों का पूर्व की भांति मालदारी व्यवस्था लाने की तैयारी कर दी है । जहां वन विकास निगम में 3000 कार्मिकौ के स्थान पर 1200 लोग काम कर रहे । नये लोगौ की भर्ती हेतु राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ मां मुख्य मंत्री को मिलेगा ।
अन्त में 10 दिन कि समय देते हुवे संघ के अध्यक्ष टी एस बिष्ट द्वारा गया कि उक्त आदेश को नीरस्त नहीं किया गया तो मुख्यालय पर घेराव प्रदर्शन किया जायेगा ।
, सैकडौ कर्मचारियौ के सम्मुख टी एस बिष्ट, दिवाकर शाही, प्रेम चौहान, राजेन्द्र राणा कैलाश पैन्यूली, बृजमोहन कन्याल, बी एस रावत द्वारा बिचारी ब्यक्त किये गये ।