

रानीखेत ।
पत्रकारों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियो ने दी श्रद्धांजलि
रानीखेत टाइम्स के संपादक जगदीश तिवारी ‘जक्का’ के निधन पर पत्रकारो सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
साप्ताहिक रानीखेत टाइम्स के संपादक जगदीश तिवारी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ताड़ीखेत विकास खंड प्रशासक हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, भास्कर बिष्ट, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि ने शोक व्यक्त किया। छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, नंदा देवी महोत्सव समिति संरक्षक हरीश लाल साह ने संपादक तिवारी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पत्रकारों ने भी जगदीश तिवारी के निधन पर गहरा दुख जताया । वरिष्ठ पत्रकार विमल सती, दीप बोरा, चेतन जोशी, नवीन भट्ट, संजय जोशी ,चंद्र प्रकाश आर्या, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, किशन राणा, सतीश जोशी, कामरान कुरैशी,गोपाल सिंह बिष्ट, गिरीश पांडे, गोपाल नाथ गोस्वामी आदि ने शोक व्यक्त किया है।


