


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाइयों के साथ बीती हुई गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में मधुरता आएगी। आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आलस बढ़ सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे। युवाओं को अपने किसी काम में रुकावट आने की आशंका है। चिंता ना करें और दोबारा अपनी एनर्जी को इकट्ठा करके अपने काम में लग जाए।
व्यवसाय- व्यापार में पार्टनर और कर्मचारियों के साथ दोस्ती भरा व्यवहार रखने से उचित व्यवस्था रहेगी। सभी काम योजना बनाकर करने से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी मीटिंग का नेतृत्व भी करना पड़ सकता है।
लव- अपनी व्यस्तता में से थोड़ा समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी की मदद करना जरूरी है। कई मुद्दों पर उनकी राय आपके लिए लाभदायक होगी।
स्वास्थ्य- ओवर ईटिंग से परहेज करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। मौसम में अचानक बदलाव होने से जुखाम हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में थोड़ी समस्या रहेगी, लेकिन जल्दी ही उसका समाधान मिल जाएगा। कोई दुविधा है, तो उसे किसी नजदीकी दोस्त से जरूर शेयर करें। आपको समाधान मिलेगा। दोस्त और रिश्तेदारों के बीच सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव- लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। कोई अप्रिय घटना का समाचार मिल सकता है। आपको सकारात्मक रहना जरूरी है। स्टूडेंट्स मौज-मस्ती में पड़कर पढ़ाई से समझौता न करें।
व्यवसाय- कारोबार में व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। बेहतरीन ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने की स्थिति बन रही है। अपनी हैसियत से ज्यादा निवेश करना आपको चिंता में डाल सकता है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस के कागज बहुत ही संभालकर रखें।
लव- वैवाहिक जीवन में उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों से खुद को दूर रखें तो ही अच्छा है।
स्वास्थ्य- मौसमी समस्याएं, खांसी-जुकाम, वायरल परेशान कर सकते हैं। सेहत सुधार के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी खास काम करने से पहले कार्य करने से पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी हासिल करें, फिर उसे क्रियान्वित करें, तो निश्चित ही आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों आगमन के आगमन संबंधी सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह का रिस्क लेने अथवा वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल बन रही हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी के साथ व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। इस समय भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। वर्तमान व्यवसाय पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोगो का कोई प्रोजेक्ट हल हो जाने से राहत मिलेगी।
लव- वैवाहिक संबंध रोमांटिक और खुशनुमा रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- बहुत तनाव और थकान से सिर दर्द, सर्वाइकल जैसी समस्या हो सकती है। आराम और सुकून भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधार पैसा वापस मिलेगा। कोई राजनैतिक उपलब्धि मिल बन सकती है। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इनकम बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल हल कर सकता है।
नेगेटिव- कुछ समय आत्म चिंतन में जरूर लगाएं। इससे मानसिक सुकून बढ़ेगा। निवेश फिलहाल स्थगित रखें। भाइयों के साथ चल रहे विवाद को शांति से हल करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को अपने नोट्स और किताबें संभालकर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी रुके हुए कामों में गति आएगी। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय आज फायदेमंद रहेंगे। शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट हल करने में रुकावट आ सकती हैं। थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ कुछ समय बीताने से मधुरता बढ़ेगी। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात का योग बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- काफी समय बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। आपका व्यवहार कुशल होना तरक्की में सहायक रहेगा। सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो आज उसे पूरा करने में आसानी होगी।
नेगेटिव- कई मामलों में धीरज रखना जरूरी है। व्यक्तिगत समस्याओं का असर घर की सुख-शांति पर न पड़ने दें। ध्यान रखें। बातचीत में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। इसकी वजह से वातावरण गंभीर हो सकता है।
व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल है। उपलब्धि मिलने वाली है। बिजनेस के कामों में पर अधिक ध्यान दें। योजनाबद्ध तरीके से कार्य पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। ऑफिशियल मामलों में किसी तरह की लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती हैं।
लव- शादीशुदा लोगों का सामंजस्य उत्तम रहेगा। परिवार में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द हो सकता है। बदलते मौसम से खुद को सुरक्षित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय बहुत अनुकूल है। कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी। व्यक्तिगत कार्यों में भी चल रही रुकावटें दूर होंगी। असंभव कार्य के अचानक बनने से मन में बहुत प्रसन्नता और उमंग रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करना आपके समय का नुकसान करवाएगा, इसलिए अपने व्यक्तिगत कार्यों में मस्त और व्यस्त रहें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके गुस्से और अहम से किसी नजदीकी मित्र से नाराजगी हो सकती है।
व्यवसाय- इस समय वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए काम में निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय और घर के बीच संतुलन बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। भरपूर मुनाफा कमाएंगी।
लव- मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। विवाह के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने पर न लें। ब्लड प्रेशर और अत्यधिक थकान से राहत के लिए कुछ समय अपने आराम के लिए जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे। आप उनका बखूबी निर्वाह कर लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रुचि के कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे। जिससे आप खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में एक्टिव रहें। इससे संपर्क दायरा विस्तृत होगा।
व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले स्थगित रखें। यह समय मार्केटिंग के कार्यों पर ध्यान देने का है। नौकरी में काम में बदलाव संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी की सलाह मानना फायदेमंद होगा।
लव- पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- जुकाम-खांसी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। मौजूदा मौसम में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बहुत सावधानी रखें। दिनभर कुछ सकारात्मक गतिविधियां होती रहेंगी। उन्हें व्यवस्थित रखना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। आपसी वार्तालाप से आपकी कोई व्यक्तिगत समस्या हल होगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। पैसा आने से पहले ही खर्चे के रास्ते तैयार होंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को मेहनत के विपरीत परिणाम मिलने से उदासी रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने से पहले उचित जानकारी जरूर हासिल कर लें। अपनी विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कुछ मुश्किलों के बदा आपके कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। नौकरी में टारगेट पूरे करने का दबाव रहेगा।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के आपसी तालमेल से घर में भी सुकून भरा माहौल रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। शांत रहें और मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सुखद दिन रहेगा। दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है, तो उससे संबंधित कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव- कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें। आपकी मान-हानि होने की आशंका है। गैर जरूरी खर्चे रहेंगे। विद्यार्थियों को कंपटीशन से संबंधित गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कहीं यात्रा का प्लान है, तो आज स्थगित करना आपके लिए उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा। किसी खास काम को लेकर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। लोन के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आपकी समस्या हल होने वाली है। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक माहौल भी अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से एसिडिटी और कब्ज बढ़ सकती है। पानी अधिक मात्रा में पिएं। सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- उन लोगों के संपर्क में रहें, जिनसे आपको सकारात्मक ऊर्जा और नॉलेज मिले। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य सफल होगी। संतान से संबंधित काम बन जाएगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। मामा पक्ष से कहासुनी हो सकती है। जिद से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। संतान की समस्याओं को सुनें और समाधान ढूंढने में उनका सहयोग करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से बेहतर होंगे, लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर न करें। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी बातों को नजरअंदाज करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदलें।
स्वास्थ्य- वायरल बुखार, इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सुनहरी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। गलतफहमियां दूर होंगी। पुराने निवेश से आज लाभ हो सकता है। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- आपको उतावलापन और भावना में बहने से बचना होगा। बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका है। किसी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखें। किसी से भी ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा करने में दिक्कत आए।
व्यवसाय- कामकाज में नई उपलब्धियां इंतजार कर रही हैं। आपकी कोई योग्यता आपको निर्णय लेने में सहायता करेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी की उम्मीद जागेगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को बढ़ाने की बजाय बातचीत से दूर करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता न करें। वर्तमान मौसम से खुद को बचाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान बना रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण काम होगा। मनचाहे स्कूल, कॉलेज में दाखिला मिलेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन आपको मजबूत बनाएगा।
नेगेटिव- क्रोध पर जरूर नियंत्रण रखें। शारीरिक परेशानी से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। रुपए-पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा न करें। कीमती चीज न मिलने से मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी हालत सुधरेगी। कर्मचारियों द्वारा काम में पूरी मदद मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। छोटी बातों पर क्रोध आने से आपके व्यवसायिक संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी कमजोरी पर जीत हासिल करें।
लव- जीवनसाथी आपकी परिस्थितियों में पूरी तरह सहयोग देगा। माता-पिता और घर के बुजुर्गों का भी आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

