



देहरादून

सचिन कुमार

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते तामपान में काफी गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के सभी 13 जिलों में ठिठुरन बढ़ी है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची पहाड़ी चोटियों में बर्फबारी से जहां एक ओर ठंड बढ़ी है तो वहीं स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं।


शुक्रवार सुबह से ही चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत प्रदेश के सभी हिल स्टेशनों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के विभिन्न हिल स्टेशनों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते


हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 और 28 दिसंबर को राज्य के सभी 13 जिलों में अनेक जगह पर बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों

पर बर्फबारी की संभावना भी जताई गई थी। मौसम विभाग के दोनों अनुमान सही साबित हुए हैं। दो दिनों से चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत प्रदेश के सभी हिल स्टेशनों बर्फबारी हो रही है।


बर्फबारी होने से वहां पहुंचे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।


ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिली है। साल के आखिरी हफ्ते में मौसम में हुए इस बदलाव से न केवल स्थानीय लोगों में खुशी दिखाई दे रही है, बल्कि पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खासतौर पर व्यवसायियों के लिए यह मौसम बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।


