कोर्ट का आदेश आने के बाद कांग्रेसियों में दिखी खुशी की लहर

कोर्ट का आदेश आने के बाद कांग्रेसियों में दिखी खुशी की लहर

लोकेशन – किच्छा।

रिपोर्ट – राजू सहगल।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी की गई अधिसूचना में किच्छा का नाम शामिल नहीं होने के बाद तमाम कांग्रेसी चुनाव कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड हाई कोर्ट पहुंच गए। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले पर रोक लगाते हुए सरकार को किच्छा में चुनाव कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोर्ट का आदेश आने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उत्तराखंड सरकार ने करीब 5 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत सिरौली कला को किच्छा नगर पालिका में शामिल कर दिया था। निकाय चुनाव से ठीक पहले सरकार ने सिरौली कला को नगर पालिका से अलग करने की घोषणा कर दी थी।

मामला उत्तराखंड हाई कोर्ट पहुंचने के बाद न्यायालय ने सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए सिरौली कला को नगर पालिका में शामिल रखते हुए स्टेट दे दिया। मामला कोर्ट में होने के चलते सरकार ने जारी अधिसूचना में किच्छा निकाय चुनाव पर रोक लगा दी थी। किच्छा में चुनाव कराने के पक्ष में अब फैसला आने के बाद दावेदारों में खुशी की लहर देखी जा रही है।