विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित 74वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया समापन।

विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित 74वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया समापन।

रिपोर्टर- रोशन कोटनाला

कोटद्वार

विधानसभा कोटद्वार के शशिधर भट्ट स्टेडियम में आयोजित 74वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन दिवस पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में कुल 12 खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, टेबल

टेनिस (टी.टी.), बैडमिंटन, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, जूडो और योगा शामिल थे। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

और दर्शकों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विधानसभा अध्यक्ष ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में खेलों की महत्ता को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। परिश्रम और समर्पण ने इस आयोजन को

एक नई ऊँचाई दी है। खेल सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि आत्म-विश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसे गुण भी सिखाते हैं।हमारे यहाँ विविध खेलों का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि हमारे युवाओं में अपार संभावनाएं हैं।