

रिपोर्टर- ऐजाज हुसैन

स्थान- लालकुआं


नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ महिला कर्मचारी द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद इस मामले को लेकर भाजपा की आपसी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।


भाजपा से जुड़े मुकेश बोरा के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी के कई कद्दावर नेता खुलेआम विरोध प्रदर्शन में उतर आए हैं।


सोमवार देर शाम मुकेश बोरा के खिलाफ दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता भरत नेगी व रोहित दुम्का के नेतृत्व में एक मसाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा तत्काल मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

वहीं जैसे-जैसे मुकदमे में जांच आगे बढ़ रही है, रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी कांग्रेस आंदोलनरत थी,

वहीं आज शाम से भाजपा नेताओं ने भी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर मशाल जुलूस निकालकर मामले को और तेज हवा दे दी है।
फिलहाल इस प्रकरण के चलते लालकुआं प्रदेशभर में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।



