

स्थान_ खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार


विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद शाखा खटीमा के द्वारा रामलीला मैदान खटीमा में षष्टी पूर्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका प्रारंभ उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया


वहीं विश्व हिंदू परिषद के द्वारा इस समारोह में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी अतिथि के द्वारा अपनी आहुति दी गई और उसके बाद विभिन्न विद्यालय से आए छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति सांस्कृतिक और समाज को


आईना दिखाने वाले कार्यक्रम का मंचन किये, पूज्य संत रवि गिरी जी महाराज दीक्षित निरंजनी अखाड़ा के द्वारा अपने वक्तव्य में हिंदुओं को जागृत और एकजुट होने का आवाहन किया गया श्रीमती गंगा जोशी के द्वारा नारियों पर हो रहे दुराचार और

उनके संघर्ष का बखान कार्यक्रम में किया गया मेजर जनरल प्रवीण कुमार ने अपने समापन भाषण में कहा कि स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी है कि वह समाज में किसी भी तरह किसी भी घुसपैठी को सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे, वही रणदीप पोखरिया

प्रांत सह मंत्री ने मीडिया को बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी 1964 को संदीपनी आश्रम मुंबई महाराष्ट्र में हुई थी जिसमें संकल्प लिया गया था वही संकल्प जिसको आज 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद षष्ठी पूर्ति


कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है वही रणदीप पोखरिया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा लव जिहाद धर्मांतरण आतंकवाद के खिलाफ लगातार लड़ने का निर्णय लिया है जो लगातार जारी है और हिंदू को जागृत एवं संगठित करने का कार्य कर रहे हैं दर असल विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम का उद्देश्य भारत नेपाल सीमा सुरक्षा पर स्थानीय लोगों की भूमिका और समाज में नशा मुक्ति अभियान, धर्मांतरण रोकने और सामाजिक समरसता संवेदनशील और प्रासंगिक मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाना है


