

टॉप उत्तरकाशी

रिपोर्ट महावीर सिंह राणा


खबर उत्तरकाशी सीमांत जिले से है वरुणावत पर्वत की तलहटी पर स्थित गुफियारा क्षेत्र में रात करीब 12 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। लोगों


में वर्ष 2003 के वरुणावत भूस्खलन की यादें
ताजा हो उठी। इससे सहमे यहां के वाशिंदे रात
में ही घरों से बाहर सड़कों पर सुरक्षित स्थानों


की ओर दौड़ पड़े। जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन ने भीरात में ही मौके पर मोर्चा संभालते हुए लोगों
को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

गुफियारा जल संस्थान के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यहां के वाशिंदों की नींद उड़ गई और वो रातभर सो नहीं पाए। यहां मलबे में कुछ वाहन भी फंस गए थे, जिनको नगरपालिका ने रात में जेसीबी से निकलवा दिया। फिलवक्त, किसी
प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम क्षेत्र में मौजूद है। एसपी अर्पण यदुवंशी रात 12 बजे ही मौके पर लोगों से मिलने पहुंचे और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा।


इधर, डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए लोगों के सुरक्षा इंतजामों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। रात में ही प्रशासन की सक्रियता से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे उनका भय कुछ कम हो सका। वही रात भर मुख्यालय में अपरा तफरी का माहौल रहा


