महिला उत्पीड़न के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल।

रिपोर्ट – राजू सहगल

लोकेशन, रुद्रपुर।

प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अपराध के विरोध में यूथ कांग्रेस के द्वारा रुद्रपुर के गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

इस धरने प्रदर्शन में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और जसपुर विधायक आदेश चौहान भी पहुंचे। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा

कि प्रदेश में लगातार महिलाओं संबंधित अपराधों की बढ़ोतरी हो रही है लेकिन प्रदेश की सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और कानून व्यवस्था लड़खड़ा रही है।

जिस पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद में बीते दिनों निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ हत्या और रेप की घटना हुई, जिसमें पुलिस ने सही से खुलासा नहीं किया, उन्होंने रुद्रपुर प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।