

गैरसैण


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत रानीखेत पहुंचे। उहोंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है अभी तक गैरसैण को स्थायी राजधानी नही बनाया है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी का झुनझुना थमाकर प्रदेश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री रावत ने कहा कि कांग्रेस गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाना चाहती थी इसके लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि


कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और आंदोलनकारियों की भावनाएं गैरसैंण से जुड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस बद्रीनाथ की तरह केदारनाथ उपचुनाव में भी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही है । आये दिन घटनाएँ हो रही है। उन्होंने कोलकाता की घटना की निंदा की तथा कहा कि इस घटना ने देश को शर्मसार किया है। दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय जाकर मरीजों का हाल जाना चिकित्सको को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।इस मौके पर पीसीसी


सदस्य कैलाश पाण्डे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कांग्रेस ताड़ीखेत विकासखण्ड अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, युवक कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष


अंकिता पंत, कमलेश बोरा,अगस्त लाल साह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत, कांग्रेस कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, विश्व विजय माहरा, विनीत चौरसिया, पंकज गुर्रानी,हेमंत रौतेला, सोनू सिद्दीकी, चरन जसवाल,वसीम अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


