आर्य समाज हल्द्वानी में श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

आर्य समाज हल्द्वानी में श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

संजय जोशी
हल्द्वानी

आर्य समाज हल्द्वानी में गुरुवार से श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। प्रवचन कार्यक्रम के अन्तर्गत
श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम पर वेद प्रचार की प्रासंगिकता विषय पर वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किये गये।


कार्यक्रम में वैदिक भजनोपदेशक पं. सतीश सुमन मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) द्वारा सुमधुर ज्ञानवर्धक वैदिक भजन प्रस्तुत किए गए।
आर्य समाज हल्द्वानी के धर्माचार्य विनोद कुमार आर्य ने यज्ञ सम्पन्न करवाया एवं कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रेरणादायक विचार रखे।


कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री हरीशचंद्र पंत द्वारा किया गया।
“शांति पाठ के‌ साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सायं काल का कार्यक्रम 5 बजे से 7 बजे तक आर्य समाज हल्द्वानी में आयोजित होगा। यज्ञ की व्यवस्था आचार्य संतोष भट्ट द्वारा की गई