दलित संगठनों ने आज सड़क पर उतरकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया विरोध। शहर में निकाली रैली

दलित संगठनों ने आज सड़क पर उतरकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया विरोध। शहर में निकाली रैली

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता- सागर रस्तोगी

एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने का विरोध तीर्थ नगरी में भी देखा गया है। दलित संगठनों ने आज सड़क पर उतरकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया है। संगठनों से जुड़े सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन के बाद शहर

में जुलूस निकाला। जुलूस एसडीएम कोर्ट पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है उसे निरस्त

करने की मांग की गई है। दलित समाज के लोगों ने कहा कि कोटे में कोटा वाला फैसला संवैधानिक नहीं है। इसलिए इसे निरस्त किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता तो दलित समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करेगा।

जिसकी जिम्मेदारी सरकारों की होगी। बता दे कि दलित संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान भी किया था, लेकिन ऋषिकेश में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के दौरान पुलिस पर्याप्त संख्या में मौजूद रही