संस्कृत यात्रा का आयोजन

संस्कृत यात्रा का आयोजन

मसूरी उत्तराखंड

रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय द्वारा आज संस्कृत यात्रा का आयोजन किया गया अनुपम चौक से यात्रा निकल गई जो घंटाघर माल रोड होते हुए गांधी चौक तक पहुंची इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया विगत एक सप्ताह से श्री संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत यात्रा का आयोजन किया जा रहा था जिसमें संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई


मसूरी के एकमात्र संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय में संस्कृत भाषा का पठन-पाठन कराया जाता है जिसमें दूर-दूर से आकर छात्र संस्कृत भाषा का अध्ययन करते हैं और इस भाषा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए महाविद्यालय द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं


संस्कृत महाविद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान ने बताया कि हर वर्ष श्री संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाता है और संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए आम लोगों को जागरूक किया जाता है


इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश सायना ने बताया कि पूरे देश में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि संस्कृत के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है आयुर्वेद योग सब संस्कृत की देन है और आज पूरे विश्व में लोग योग और आयुर्वेद को अपना रहे हैं


महाविद्यालय के सहायक अध्यापक महेश तिवारी ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए हर वर्ष महाविद्यालय द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाते हैं