

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आज कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौजूद वक्ताओं ने राजीव गांधी द्वारा देश के लिए किए गए संचार क्रांति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।


कहा कि 20वीं शताब्दी में 21वीं शताब्दी की सोच रखकर उन्होंने वे जनता के लिए कंप्यूटर क्रांति लेकर आए। आज देश उसी के आधार पर तरक्की कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा


कि राजीव गांधी ने अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस की कमान संभाली। जब उन्होंने अक्टूबर 1984 में पदभार संभाला तो वे 40 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। राजीव गांधी ने विदेशी निवेश और एक फ्री इकोनॉमी को प्रोत्साहित किया।


कहां की राजीव गांधी के राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सद्भावना और सर्वधर्म सद्भाव नौजवानों के लिए तथा राष्ट्र की प्रगति तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके द्वारा किए गए कामू को आज भी याद किया जाता है।


