

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी


पौड़ी जिले में भी एससी एसटी के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया गया है।


जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश महासचिव श्रीकांत ने कहा


कि सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और वर्गीकरण के फैसले के खिलाफ कल 21 अगस्त को भारत बंद के ऐलान के समर्थन में मुख्यालय पौड़ी में धरना प्रदर्शन और रैली के माध्यम से विरोध जताया जाएगा।


बताया कि अखिल भारतीय परिसंघ के साथ प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति, भीम आर्मी समेत तमाम एससी एसटी समाज से जुड़े लोग तथा संगठन विरोध प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।

बताया कि इसके साथ ही मामले को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा जाएगा।


