गुरुकुल बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

गुरुकुल बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

नवीन चन्दोला- थराली/ चमोली

उत्तर भारत के शंकराचार्य भगवान श्री 1008 अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में संचालित गुरुकुल बदरी नारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली पिंडर घाटी थराली के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रातः काल प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।

जिसमें प्रभात फेरी प्रकृति एवं संस्कृति के बारे में बताते हुए विद्यालय से ग्राम सभा रायकोली, ग्राम सभा भेटा, ग्राम सभा चौंडा होते हुए विद्यालय प्रांगण में पहुंच कर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ छात्रों के द्वारा हमारी मूल सभ्यता संस्कृति मातृभाषा को संजोए रखने के बारे में सभी को रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया।

साथ ही साथ छात्रों एवं आचार्यों के द्वारा नारायण धाम में रुद्राष्टाध्यायी शिव पंचाक्षर स्तोत्र व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया,कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थी एवं क्षेत्र वासियों के लिए मिष्ठान वितरण किया गया‌।

विद्यालय के संस्थापक उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचक राधिका जोशी “केदारखण्डी” एवं नवीन जोशी के द्वारा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

इस संपूर्ण कार्यक्रम के साक्षी
आचार्य विवेकानन्द जी, आचार्य संतोष चंदोला, ग्राम प्रधान रायकोली पुष्पा देवी, जीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुदर्शन सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्षा रायकोली, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कल्पना देवी व संपूर्ण ग्रामसभा रही