सितारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सितारगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

आज सितारगंज क्षेत्र के अंदर जबरदस्त तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सितारगंज क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे हजारों की संख्या में क्षेत्रवासीय एवं स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे कैबिनेट मंत्री

सौरभ बहुगुणा वही उपस्थित ब्लॉक प्रमुख पलविंदर सिंह ने बताया कि मान्य प्रधानमंत्री जी के आदेश अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवाहन पर सितारगंज की समस्त जनता

एवं स्कूल के बच्चों ने मिलकर सितारगंज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जो नवीन मंडी से सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर इसका समापन हुआ इसी के साथ तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारों से सितारगंज गूंज उठा