शहर में रुट निर्धारित करने पर ई ऑटो संचालक भड़के रोड को किया जाम।

शहर में रुट निर्धारित करने पर ई ऑटो संचालक भड़के रोड को किया जाम।

लोकेशन-ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

शहर में रुट निर्धारित करने पर ई ऑटो संचालक भड़क गए हैं। संचालकों ने हरिद्वार रोड नगर निगम गेट के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सांकेतिक रूप से जाम लगाकर अपना विरोध भी जताया। चेतावनी दी यदि ई ऑटो को निर्धारित रुट पर चलने के लिए बेबस किया गया तो किया तो संचालक सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


आज नगर निगम गेट के ठीक सामने ई ऑटो संचालक सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए। सभी संचालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ऑटो संचालकों के नेता और यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ऋषिकेश में ई ऑटो ऋषिकेश से राम झूला, लक्ष्मण झूला, तपोवन, मुनिकेरेती, बस

अड्डा, रेलवे स्टेशन, एम्स, वीरभद्र मंदिर और हरिद्वार की ओर सवारियों को लाने ले जाने का काम करते हैं। लेकिन प्रशासन ई ऑटो को निर्धारित रूट पर चलाने की योजना बना चुका है। जिसमें पता चला है कि ई ऑटो को राम झूला लक्ष्मण झूला जाने नहीं दिया जाएगा। जिसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ई

ऑटो यदि राम झूला लक्ष्मण झूला नहीं जाएगा तो पर्यटक कैसे उनके वाहनों में बैठेंगे। इसलिए उन्होंने सड़कों पर उतरकर रूट निर्धारित किए जाने का विरोध किया है। प्रशासन को चेतावनी दी है यदि उनके ई ऑटो के लिए रूट निर्धारित की विवशता पैदा की गई तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।