देशभक्ति के रंग मे डूबी तीर्थ नगरी की गंगाघाटी।

देशभक्ति के रंग मे डूबी तीर्थ नगरी की गंगाघाटी।

लोकेशन- ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी


देश अपना 78 व स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी मे आज ऋषिकेश मे त्रिवेणी घाट से होते हुए हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिँह रावत और कैबनेट मंत्री प्रेमचंद

अग्रवाल की अगुवाई मे सैकड़ो भाजपाई और स्थानीय लोगों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई,यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश के अमर शहीदों की जय घोष के बीच ऋषिकेश की गंगा घाटी देश भक्ति के नारो से

गुंजायमान हुई। रावत ने कहा कि देश की आन बान शान तिरंगा की रक्षा को लेकर देश के जाँबाजो की बदौलत ही आज भारत विश्व पटल की ऊंचाई पर अंकित है। देश के वीर सपूत और शहादत देने वाले वीरों को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि

देशभर मे हर घर तिरंगा फहराने का मोदी सरकार ने आह्वान किया है, उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों मे देश की आन बान शान तिरंगा फहरा कर देश भक्ति के जज्बे का प्रदर्शन करें