तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा

मसूरी उत्तराखंड

रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह

शहीद भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो माल रोड होते हुए गांधी चौक तक पहुंची जहां पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा लगने की अपील की तिरंगा यात्रा में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए


इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि इस यात्रा को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि सभी लोग 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में झंडा अवश्य लगे


इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नेता ने बताया कि शासन द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित करने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया है और आज विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग इसमें शामिल हुए हैं
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जा रहा है और खराब मौसम के बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं


भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि आज यहां पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल है और लोगों में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है