आवारा गौ वंशीय पशुवों को लेकर पहुंची महिलाएं तहसील।कहा हमारी फसल को बचाने का करें प्रयास प्रशासन।

आवारा गौ वंशीय पशुवों को लेकर पहुंची महिलाएं तहसील।कहा हमारी फसल को बचाने का करें प्रयास प्रशासन।

स्थान द्वाराहाट।
रिपोर्ट विमल साह द्वाराहाट।

द्वाराहाट नगर में आज एक बार फिर महिलाओं द्वारा तहसील में प्रदर्शन किया आवारा गौ वंशीय पशुवों को लेकर तहसील में पहुंची और नारेबाजी करते हुवे कहा कि हमारी फसल को इन जानवरों से बचाएं।

तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि जानवरों को छोड़ने का काम स्थानीय लोग ही कर रहे हैं कुछ जानवर दूसरे ब्लाक या दूसरे तहसील की पकड़ में आई हैं जिनके मालिकों पर जुर्माना किया गया है।

जब तक इन जानवरों का स्थाई समाधान नहीं हो जाता ये समस्या बनी रहेगी। वहीं स्थानीय महिलाओं का कहना था कि हम केवल साल में एक फसल की खेती कर पा रहे हैं उसको भी

आवारा जानवर बर्बाद कर रहे हैं हम करें तो क्या करें ।काफी देर तक महिलाएं तहसील में प्रदर्शन करती रही मगर कुछ गौ मालिकों के चालान करने पर थोड़ा शांत हुआगर सभी का कहना था कि स्थाई समाधान करे सासन प्रशासन ।दर्जनों महिलाएं हाट,धर्मगांव,बमनपुरी,डाढोली, कनार,बुंगा आदि क्षेत्रों से तहसील पहुंची ।