

लोकेशन -डोईवाला
रिपोर्ट – रितिक अग्रवाल


स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूल के बच्चे ,जवान व क्षेत्र की जनता दिख रही है उत्साहित


अगस्त के अवसर पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा रैली निकालकर देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा बीएसएफ कैंप से शुरू की गई जो कि डोईवाला नगर मे मिल रोड होते हुए डोईवाला चौक व


कोतवाली तक निकाली गई। बीएसएफ के जवानों द्वारा निकाली गई इस रैली का स्कूल के बच्चों द्वारा कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही लच्छीवाला वन रेंज अंतर्गत रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान रैली में वन विभाग के समस्त स्टाफ स्कूली बच्चों के साथ अध्यापक व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे|



