महिला कांग्रेस ने मनाई हरियाली तीज

महिला कांग्रेस ने मनाई हरियाली तीज

देहरादून

देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. सजी धजी महिलाओं ने तीज के महत्व पर विस्तार से चर्चा की.

इस मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा की महिला कांग्रेस हमेशा से धरने प्रदर्शन करती है

लेकिन आज सोचा गया की क्यूं ना हरियाली तीज का दिन जो की क्युकी भगवान शिव और पार्वती के प्यार और रिश्ते का माना जाता है उस दिन इस कार्यक्रम के माध्यम से एकजुटता और प्यार का संदेश दिया जाए