प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुशील सक्सेना ने नैनीताल और कुमाऊं के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की

प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुशील सक्सेना ने नैनीताल और कुमाऊं के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की

ऋषिकेश

14 सितंबर और 15 सितंबर को ऋषिकेश में होने वाली भारत में पहली बार भगवान चित्रगुप्त भगवान की कथा को किस प्रकार से भव्य रूप दिया जाए और अधिक से अधिक संख्या में कायस्थ परिवारों की भागीदारी हो

इसके लिए प्रदेश से प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुशील सक्सेना ने नैनीताल और कुमाऊं के पदाधिकारी के साथ एक बैठक की इस बैठक में श्री सुनील सक्सेना ने कहा कि ऋषिकेश में होने वाली भगवान चित्रगुप्त महाराज की पहली बार कथा को एक भव्य रूप दिया जाए जिसके लिए पूरे भारत से और कुमाऊं गढ़वाल के कायस्थ महासभा के द्वारा भव्य प्रकार से तैयारी की जा रही है

और अधिक से अधिक कायस्थ परिवारों की भागीदारी हो इसके लिए भी विचार विमर्श रखा गया वहीं कुमाऊं प्रभारी श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कुमाऊं मंडल से अधिक से अधिक कायस्थ परिवारों को भगवान चित्रगुप्त महाराज की कथा में पहुंचना चाहिए क्योंकि यह भारत में पहली बार ऐसी कथा होने जा रहे जो , भव्य प्रकाश से होगी जिसमें रहने और खाने की व्यवस्था प्रदेश संगठन के द्वारा की जा रही है

वही इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जल्द ही नैनीताल जिले और उधम सिंह नगर की एक कार्यकारिणी की बैठक की जाएगी जिसमें सभी लोगों से आग्रह कर कथा में पहुंचने के लिए कहा जाएगा

वही आज इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुशील सक्सेना कुमाऊं प्रभारी श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मौली भटनागर जिला नैनीताल अध्यक्ष श्री नीरज माथुर जिला महामंत्री श्री पंकज सक्सेना नगर अध्यक्ष श्री मुकेश सक्सेना जी उपस्थित रहे