

लोकेशन- डोईवाला
रिपोर्ट- रितिक अग्रवाल


डोईवाला का एसडीएम पीजी कॉलेज लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिसमें कॉलेज प्रशासन व छात्रों का अहम योगदान है।


टीन शेड से शुरू हुवा यह महाविद्यालय अब उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना चुका है। ओर कई मुख्यमंत्री मंत्रियों का आशीर्वाद इस महाविद्यालय को मिला है। यही वजह है


कि आज केंद्र सरकार ने देहरादून जिले से एक मात्र राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम के लिए इस कॉलेज का चयन किया है। जिसमें लगभग पचास छात्र राजनीति से रूबरू होते हुए संसद में चलने वाले सत्र को नजदीकी से जान सकेंगे।


जिसके लिए अगले माह प्रोफेसर डॉo राखी पंचोला की देख रेख में कॉलेज के छात्र युवा सांसदों का चुनाव करेंगे। ओर उन्ही छात्रों में से प्रधानमंत्री, लोक सभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बनाये जाएंगे।

और जिला स्तर पर कॉलेज में ही सदन की कार्यवाही चलेगी। इससे यह छात्र जहां सदन की कार्यवाही से रूबरू हो सकेंगे, तो वहीं छात्र हर मंच पर बोलने की झिझक को भी दूर कर सकेंगे। इसके अलावा कॉलेज प्रशासन की तरफ से छात्रों को हुनर मंद बनाये जाने पर भी कार्य किया जा रहा है।


