

ज्वालापुर


भाजपा नेता की गुंडई, कार पार्क करने को लेकर नेता ने अपने साथियों के साथ कार सवार युवाको की पिटाई कर दी।

घटना के बाद कार सवार युवक पहुंचे ज्वालापुर कोतवाली, दी शिकायत मामले की जांच में जुटी पुलिस।


दरअसल देर रात चंद्राचार्य चौक के पास कार सवार युवकों की अचानक कार बंद हो गई, इसके बाद पीछे आ रहे भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ पहले गाली गलौज की उसके बाद मारपीट शुरू कर दी।


सूत्रों की माने तो भाजपा नेता किशन बजाज पर पहले भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं
पीड़ित का आरोप है घटना में सोने की चेन और उसका मोबाइल छीन लिया।

ज्वालापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है सीसीटीवी फुटेज आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।



