

स्थान सितारगंज

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित


सितारगंज नगर में सावन के पावन महीने में कलश यात्रा निकाली गई मोनी बाबा मंदिर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मोनी बाबा मंदिर पहुंची जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने कलश उठाकर पैदल चलकर भगवान भोले शंकर का गुणगान किया आपको बताते चलें आज सितारगंज नगर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से भक्ति मय हो गया


सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है मान्यता है कि इस दिन जो भी माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रुप मे पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी।


इसके फलस्वरूप महादेव ने माता पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप मे स्वीकार करने का वर दिया था। मान्यता है कि जो भी सावन के सोमवार मे भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है।

उसे मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है।इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंडली मे चन्द्रमा की स्थिति मजबूत होती है आपको बताते चलें आज सितारगंज नगर में बहुत ही सुंदर कलश यात्रा भगवान भोले के भक्तों ने निकली है


