उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने से कई सड़के बंद

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने से कई सड़के बंद

देहरादून

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन होने से कई सड़के बंद हैं। चारधाम यात्रा के चलते जगह-जगह पर कुछ श्रद्धालु अभी फंसे हुए हैं।

सरकार की तरफ से उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इस आपदा की घड़ी में यूकाडा भी फसें श्रद्धालुओं को निकालने के लिए लगातार प्रयासरत है। अपर सचिव यूकाडा सी रविशंकर ने कहा

कि इस आपदा की घड़ी में कई हेलीकॉप्टर लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।

लोगों को सुरक्षित निकालना में मौसम में खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में दिक्कत होती है, लेकिन जैसे ही मौसम साफ होता है रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो जाता है।