

स्थान नानक मत्ता उधम सिंह नगर उत्तराखंड

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित


नानक मत्ता के रहने वाले एक व्यक्ति गोपाल। गोलदार पुत्र श्री सुशांत गोलदार रात को सोते समय अपने मकान की छत से गिर गए जिसके कारण उनके गंभीर चोटे आई परिवार वाले उनको बरेली इलाज के लिए राम मूर्ति हॉस्पिटल ले गए


इलाज के दौरान 5 दिन बाद गोपाल गोलदार पुत्र श्री सुशांत गोलदार की मृत्यु हो गई गोपाल गोलदार के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है वहीं उनकी पत्नी रेनू गोलदार का कहना है कि हमारे परिवार में बस वही कमाने वाले थे और पूरे परिवार का खर्चा उन्हीं की कमाई से चला करता था लेकिन अब हमारे परिवार का क्या होगा हम बेसहारा हो गए हैं


हमारे तीन बच्चे हैं कैसे पालेंगे हम इन बच्चों को हम चाहते हैं कि सरकार हमें मदद करें क्योंकि मेरे बुजुर्ग सास ससुर है जो कोई काम नहीं कर सकते हैं हमारा परिवार बिल्कुल बेसहारा हो गया है वही मौके पर पहुंची सितारगंज से भाजपा महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष श्रुति विश्वास और उनके परिवार का हाल लिया उन्होंने उनको विश्वास दिलाया

कि हम सरकार से आपको मदद दिलवाएंगे और हर हाल में आपकी मदद करेंगे जितना हो सकेगा ज्यादा से ज्यादा आपकी मदद करेंगे


