

रिपोर्ट -अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

बीते 8 जुलाई को खटीमा क्षेत्र में आई बाढ़ आपदा में राहत राशि नहीं मिलने से आज खटीमा क्षेत्र के बरी अंजनिया और श्री पुर बिछवा गोठ के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में तहसीलदार के कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया।


जहां इतने दिन बीत जाने के बाद भी आपदा प्रवाहित लोगों को आपदा राशि प्रशासन द्वारा आवंटित नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं कुछ अपात्र लोगो को भी सम्बन्धित अधिकारी द्वारा चेक वितरित किए गए इस अवसर पर तहसीलदार खटीमा हिमांशु जोशी ने बताया


कि पटवारी की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण एक काम रुका हुआ था इस पर संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द सर्वे कराकर लोगों को चेक मुहैया कराया जाएगा और बरी अंजनिया के दीपक सिंह ने बताया

कि सम्बन्धित अधिकारी सर्वे के नाम मात्र खाना पूर्ति कर रहे है जिस कारण अपात्र व्यक्तियों को तो सहायता चेक मिल रहे है। परंतु पात्र लोगों को अभी तक आपदा धनराशि शासन प्रशासन द्वारा आवंटित नहीं कर पाया है

इस दौरान तहसीलदार हिमांशु जोशी ने आश्वासन दिया की कल पटवारी द्वारा सर्वे कराकर लोगों को चेक वितरण किया जाएगा । संतोष चंद भाजपा नेता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी ने बीच-बीच में मौका मुहाना किया लेकिन जो वास्तव में आपदा से पीड़ित थे उनका सर्वे नहीं किया गया जिस कारण अभी तक उनको आपदा धनराशि नहीं मिल पाई है


गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बाढ़ आपदा प्रवाहित लोगों को तुरंत सहायता राशि प्रदान करने के आदेश दिए गए थे परंतु संबंधित अधिकारियों के द्वारा इस पर लगातार खाना पूर्ति की जा रही हैं जिस कारण अभी तक पीड़ित परिवारों को आपदा धनराशि जो सरकार के द्वारा आवंटित की गई थी मोहिया नहीं हो पाई है


