

रिपोर्ट-अशोक सरकार

स्थान _खटीमा

उत्तराखंड द्वारा जारी श्रमिक कार्ड धारक महिलाओं को लगातार श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय खटीमा में आना पड़ रहा है लेकिन श्रमिक कार्ड धारक गरीब महिलाओं को हमेशा निराशा का मुंह देखना पड़ता है महिलाओं का कहना है कि वे महिलाए लगातार श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय खटीमा में आते हैं


उनको किसी ने किसी बहाने से सामान देने से टाल दिया जाता है। इसको देखते हुए आज खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी मंदिर समिति कार्यालय श्रम कार्यालय में पहुंचकर वहां के लोगों को सांत्वना दिया तथा साथ ही वहां आए


हुए श्रमिकों को 50-50 करके टोकन वितरण करवाया जिससे आने वाले समय में श्रमिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े वही उनका कहना है

कि इस तरह हम लोगों को समय से टोकन के आधार पर फोन करके उन्हें बाकायदा बुलाकर उनको कार्ड अथवा सामान वितरण किया जाए जिससे श्रमिकों को कोई सुविधा का कारण ना बने।

इस दौरान रविंद्र सिंह राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य वहां पहुंच श्रमिको के मदद लिए आगे आकर लोगों को अपने हाथों टोकन दिया।


इसी दौरान श्रम अधिकारी दीपक कुमार ने मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि लोग भ्रमित ना हो उनके साथ न्याय होगा। इसलिए अपने कागजात पूरा और सही सही लगाए जिससे फार्म और श्रमिक कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया का कार्य किए जाएं।


