

रिपोर्ट-अशोक सरकार

स्थान _खटीमा

उत्तराखंड द्वारा जारी श्रमिक कार्ड धारक महिलाओं को लगातार श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय खटीमा में आना पड़ रहा है लेकिन श्रमिक कार्ड धारक गरीब महिलाओं को हमेशा निराशा का मुंह देखना पड़ता है महिलाओं का कहना है


कि वे महिलाए लगातार श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय खटीमा में आते हैं उनको किसी ने किसी बहाने से सामान देने से टाल दिया जाता है वहीं कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया


कि उनके श्रम कार्ड निरस्त कर दिए गये है दरअसल कार्यालय श्रम परिवर्तन अधिकारी खटीमा में आई महिलाओं ने आरोप लगाया है

कि आज सुबह से हम कार्यालय के बाहर बैठे हैं पर कार्यालय बंद है ना कोई अधिकारी है ना कोई कर्मचारी इसके साथ ही हमको दो ढाई महीने से लगातार किसी की ना किसी बहाने से सामान देने से टाल दिया जा रहा है लगातार कार्यालय आने से उनका घरेलू कार्य भी छूट रहा है

और उनके घर वाले उनसे नाराज हो रहे हैं जिसको देखते हुए उन पर भारी आक्रोश है वही डाटा एंट्री ऑपरेटर राहुल मौर्या का कहना है


कि अभी 2:00 बजे के बाद सामान वितरण किया जाएगा और उसके बाद श्रमिक कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया एवं अन्य कार्य कार्य किए जाएंगे


