लालकुआं (बड़ी खबर) अब मिस कुमाऊं सहित पूर्व सभासद और महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा ने पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन,

लालकुआं (बड़ी खबर) अब मिस कुमाऊं सहित पूर्व सभासद और महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा ने पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान – लालकुआं

लालकुआं कांग्रेस नेत्री व जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस गीता शर्मा बीजेपी में शामिलभारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी छोड़कर आने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है।

अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं महिला कांग्रेस में बतौर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली और पूर्व सभासद गीता शर्मा ने अपनी पुत्री मिस कुमाऊं वैष्णवी शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। गीता शर्मा ने कहा कि वह मोदी सरकार की राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर और उनके विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा ज्वाइन कर रही हैं

उनके साथ उनकी पुत्री मिस कुमाऊं वैष्णवी शर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में जो लोग भी आ रहे हैं वह उन सभी का स्वागत करते हैं।