
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – सचिन कुमार

स्थान – देहरादून

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने एक बार फिर से प्रदेश में करोड़ों के रुपये गबन का आरोप लगाया है। गरिमा दसौनी ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक किसानों को जिंदा दिखाकर और उनके परिवार वालों के फर्जी साइन करके करोड़ों का गबन किया गया है।


कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने इस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। गरिमा दसौनी का कहना है कि डोईवाला और मसूरी ब्लॉक में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें मृतक किसानों के नाम पर धनराशि को जारी की गई है ।

इस तरह का मामला सामने आया है उनका कहना है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।

मृतक किसानों के नाम पर धनराशि को जारी करके गवन किया गया है इस पूरे मामले की विभागीय स्तर पर जांच होनी चाहिए



