
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट नगर में बरसों से नगर पालिका का भवन कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों व सरकारी कार्यालय में अब नगर पालिका शिकंजा कसने जा रही है एसडीएम लोहाघाट /प्रशासक पालिका रिंकू बिष्ट ने बताया


नगर में ऐसे कई भवन स्वामी व सरकारी कार्यालय हैं जिनके द्वारा वर्षों से पालिका में अपना भवनकर जमा नहीं किया गया है जिस कारण पालिका की आय में काफी फर्क पड़ रहा है

एसडीएम रिंकू बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा अब ऐसे भवन स्वामियों व सरकारी कार्यालयो की आरसी काटी जाएगी एसडीएम ने कहा पहले उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है जिसके बाद तुरंत आरसी काटने की कार्रवाई करी जाएगी वहीं एसडीएम ने बताया अगर कोई भवन स्वामी अपने भवन में व्यावसायिक गतिविधि कर रहा है

तो उसमें उन्हें कोमर्शियल भवन कर देना होगा जिसका नगर पालिका कर्मियों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है एक महीने के भीतर इसे लागू कर दिया जाएगा वहीं एसडीएम ने समस्त नगर वासियों से समय पर पालिका के करो का भुगतान करने की अपील करी है



