
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – कुलदीप राणा आजाद

स्थान – रूद्रप्रयाग

आजादी के अमृतकाल और उत्तराखंड राज्य के 23 वसंत भी जाने के बाद भी उत्तर्सू गाँव सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहा है। पहाड़ के लोगों ने 23 वर्ष पहले जिस पहाड़ी राज्य को मांगा था उसके पीछे की अवधारणा सड़क शिक्षा रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग थी लेकिन कहीं जगह पर राज्य निर्माण की 23 वर्ष बाद भी इन्हीं बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं।


रुद्रप्रयाग जनपद का उत्तर्सू गांव इसका ज्वलंत उदाहरण है। बीमारों गर्भवतियों को डंडियों के सहारे अस्पताल पहुँचाते तो स्कूली नौनिहाल जंगली जानवरों के भय के साये में 6 किमी रोज स्कूल आते जाते हैं। लम्बे समय से उत्तर्सू के ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं, भले ही सड़क 2020 में स्वीकृति हो गई हो किन्तु तीन वर्षों से उसका निर्माण ना होना ग्रामीण के लिए सड़क की स्वीकृत होना ना होना एक समान है।

ग्रामीणों का आरोप है की विभाग एक काश्तकार को समझने में नाकाम साबित हो रहा है जिस कारण न केवल उत्तर्सू गाँव सड़क से वंचित है बल्कि सड़क के अभाव में सभी विकास कार्यों से वंचित है। उन्होंने कहा इस बार पूरा गाँव लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करेगा।


