हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे में खाई में गिरा वाहन एक की मौत 5 घायल

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे में खाई में गिरा वाहन एक की मौत 5 घायल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी नैनीताल हाईवे में नैनीताल पुलिस और SDRF की टीम ने खैरना क्षेत्र में घटित भीषण सड़क दुर्घटना में खाई में फंसे 05 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर बचाई जानआज दिनांक 13-11-23 को समय करीब सुबह 4:00 बजे नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी खैरना पुलिस को सूचना मिली कि जौरासी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है । सूचना मिलते ही तत्काल श्री दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जौरासी के पास कोसी नदी में 30 मीटर नीचे गिरे वाहन संख्या टैक्सी UK05TA4185 में 06 लोग सवार थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन से रेस्क्यू कर अपने निजी वाहन से CHC गरमपानी पहुंचाया गया। CHC के डॉक्टरों ने 06 व्यक्तियों में से 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

01 सवारी जो वाहन के नीचे दबा हुआ था उसे भी वाहन से निकलकर CHC गर्म पानी लाया गया था। परंतु दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल उस व्यक्ति की स्थिति अत्यंत खराब होने पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य 03 घायलों को CHC में ही उपचार कर दिया गया। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूछने पर घायलों द्वारा बताया गया कि गाड़ी हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही थी। वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण असंतुलित होकर खाई में गिर गयी।

घायलों व मृतक की सूची निम्नवत है:–

1- चालक घायल ( रेफर) – हरीश कुमार पुत्र जोगाराम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मानीपुर पोस्ट राईआगर थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

2- घायल (रेफर) – सूरज सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कांडे किरोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

3- घायल– जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुकलाड़ी थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

4- घायल– संतोष कुमार मेहर पुत्र मेहर कुमार मेहर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धौला बलिया थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

5- घायल– हरीश कुमार पुत्र तारा राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेलकोट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़।

(मृतक व्यक्ति)

छतर सिंह खड़ायत पुत्र डिगर सिंह खड़ायत उम्र 31 निवासी ग्राम डीडीहाट थाना डीडीहाट जिला पिथौरागढ़।

रेस्क्यू टीम

– उप निरीक्षक दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैरना।
2- कांस्टेबल प्रयाग जोशी।
3- होमगार्ड चंदन सिंह।
4- एसडीआरएफ टीम छड़ा