
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोतार -अरशद हुसैन

स्थान -रूड़की

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुड़की के गणेश चौक पर श्री गणेश चौक सेवा समिति के द्वारा आयोजित 31वें दो दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। आज सुबह ढोल नगाड़ों के साथ समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेशजी की मूर्ति गणेश चौक पर स्थापित कर दो दिवसीय मेले का आगाज किया।


इस दौरान श्रद्धालु ढोल की थाप पर जमकर थिरके और गणपति बप्पा मोरया जयकारे लगाए। आज से दो दिन का विशाल मेले शुरू हो गया है | जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु पहुँचकर अपनी मनोकामना मांगते है,, और भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। समिति के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से 31वें गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां की विशेष मान्यता है। जब से श्रीगणेश जी की यहाँ स्थापना हुई है | तभी से दूरदराज के लोग आकर अपनी मान्यता मांगते हैं ,और भगवान श्री गणेश सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि यहां पर आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में दूरदराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुंचते हैं। आज यहाँ मेले की शुरुआत हुई है |और कल दोपहर विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी, जिसके बाद रात्रि के समय गणेशपुर के पुल पर रात्रि के समय गंगनहर में मूर्ति विसर्जन के बाद मेले का समापन होगा।


