रक्षाबंधन के दिन यहां बोरे में मिली महिला की लाश, यूपी का दंपती फरार

 रक्षाबंधन के दिन यहां बोरे में मिली महिला की लाश, यूपी का दंपती फरार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूडकी

खबर रूड़की के लंढौरा से है। जहां एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार दंपती की तलाश कर रही है। वहीं महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रूड़की के लंढौरा में एक दंपती किराये के कमरे में पिछले चार महीने से रह रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती सब्जी का ठेला लगाता था।

आज सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस तक पहुंची तो मंगलौर सीओ बीएस चैहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला।

महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दंपती यूपी बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। शव एक दिन पुराना है। पुलिस दंपती की तलाश में जुट गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है।