हल्द्वानी- नगर निगम पार्षद पुत्र की खुलेआम दबंगई, लूट का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- नगर निगम पार्षद पुत्र की खुलेआम दबंगई, लूट का मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम पार्षद के पुत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट,गली गलौच और लूटपाट के मामले में नगर निगम के पार्षद लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए,बताया है कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था,

तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरे ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेरा लिया, फिर उनके साथ मारपीट की, साथ ही उनके साथ गाली गलौच और मारपीट करने वालों में समद कुरैशी पुत्र लाइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था, जो उनके साथ मारपीट कर रहे थे,

साथ ही उनकी गाड़ी में रखें ₹200000 को भी उनके द्वारा लूट लिया गया है। जिस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।