संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन

संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों शिक्षकों और प्रबंध समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया अनुपम चौक से शुरू हुई यात्रा घंटाघर माल रोड होते हुए गांधी चौक पर पहुंची जहां पर संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा संस्कृत श्लोक और मंत्रोचार किया गयासंस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार और संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया और लोगों को संस्कृत भाषा को अपने जीवन में सम्मिलित करने का आह्वान किया

गया बताते चले की संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज रैली का आयोजन किया गया हैइस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष उपेंद्र पंवार ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे पुरातन भाषा है लेकिन इसके प्रचार प्रसार की कमी के कारण आज यह आम लोगों से दूर होती जा रही है और आज अंग्रेजी भाषा का अधिक उपयोग हो रहा है लेकिन संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और संस्कृत भाषा में ज्ञान और विज्ञान दोनों सम्मिलित है उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास करना चाहिए

और आम आदमी के जीवन में संस्कृत भाषा का उपयोग करना अनिवार्य किया जाना चाहिएइस अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के सदस्य राकेश अग्रवाल ने कहा कि एक सितंबर को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है और संस्कृत भाषा विश्व की सबसे पुरानी भाषा है और इसी भाषा से अन्य भाषाओं की उत्पत्ति हुई है