रानीखेत तहसील के दूरस्थ गांव दलमोटी,बटूलिया के ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाई सड़क सौगात

रानीखेत तहसील के दूरस्थ गांव दलमोटी,बटूलिया के ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाई सड़क सौगात

रिपोर्टर गोविन्द रावत

स्थान – रानीखेत

रानीखेत – अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के दूरस्थ गांव दलमोटी,भंसोली बटूलिया के ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाई सड़क सौगात नही मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है उत्तराखंड के राज्य गठन से दलमोटी,बटूलिया के ग्रामीणों को उम्मीद जगी की सड़क की सौगात मिलेंगी। आजादी से अब तक सड़क की सौगात नहीं मिलीं। गांव में बीमार पड़ने पर ग्रामीण पीड़ित को 12 किलोमीटर पहाड़ी के रास्ते अस्पताल लाते हैं।


सडक न होने से ज्यादातर ग्रामीण पलायन कर चुके हैं। युवा नौकरी शहर जातें हैं वो वापस आने के लिए कतराता है और वापस नहीं आने चाहते है तो उनकी शादी नहीं हो पा रही है। क्योंकि शादी के बाद से लगभग 4-5 किलोमीटर के इस पैदल सफर के लिए कोई भी लड़की राजी नहीं होती है। लेकिन चुनाव के समय क्षेत्र जनप्रतिनिधि आश्वासन देते हैं लेकिन चुनाव के बाद कोई भी नेता गांव की तरफ नहीं देखते हैं।

क्षेत्र जनप्रतिनिधि आना मुनासिब नहीं समझाता। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण परंपरागत खेती भी विलुप्ति होने की कगार पर है। ग्रामीण जिलाधिकारी से लेकर कई नेताओं और मंत्रियों , क्षेत्र जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी को भी सड़क निर्माण के लिए आवेदन दे चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक प्रशासन ने गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। गांव में सड़क नहीं होने से आने – जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है बीमारी की हालत में मरीजों को अस्तपाल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।आखिर ग्रामीणों कब तक सड़क सौगात ये कहना बड़ा दिलचस्प है।