हरियाणा के मेवात में तीर्थ यात्रियों के साथ हुई घटना के विरोध में हल्द्वानी में भी प्रदर्शन

हरियाणा के मेवात में तीर्थ यात्रियों के साथ हुई घटना के विरोध में हल्द्वानी में भी प्रदर्शन

रिपोर्ट – दीपक अधिकारी

स्थान – हल्द्वानी

बुधवार को हल्द्वानी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हरियाणा के मेवात में शिव पूजन के लिए गए तीर्थ यात्रियों के साथ पथराव, आगजनी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी जेल रोड चौराहे पर हनुमान चालीसा का जाप भी किया।

उन्होंने मेवात घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है कहा कि मेवात में हुई घटना ने पूरे देश के हिंदुओं का दिल दुखाया है। उन्होंने पथराव करने वालों के लिए इस्लामिक जिहाद शब्द का प्रयोग किया और कहा कि जब भी हिंदुओं के कार्यक्रम होते हैं तो यह लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

शोभा यात्रा के दौरान जिहादियों ने तलवार और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया जो निंदनीय है। इस तरह की वारदात को अंजाम देकर यह लोग हिंदू समाज के लोगों को डराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बजरंग दल ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा।