नगरपालिका हर जांच के लिए तैयार

नगरपालिका हर जांच के लिए तैयार

मसूरी उत्तराखंड

रिपोर्टर धर्मेंद्र सिंह

नगर पालिका परिषद द्वारा मसूरी में किए जा रहे विकास कार्यों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित कर उप जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई जिसके बाद उप जिलाधिकारी द्वारा नगरपालिका के 87 टेंडरों की जांच की जा रही है शासन में शिकायत दर्ज की गई थी कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा आज निरीक्षण किया गया


इस बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका द्वारा मसूरी में किए जा रहे विकास कार्यों से उनके विरोधी बौखला गए हैं और शासन में शिकायत कर रहे हैं लेकिन नगरपालिका हर जांच के लिए तैयार है और जनहित में शीघ्र करना पड़ता है उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों से शहर में विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं जिससे उनके विरोधी बौखला गए हैं और लगातार शिकायतें कर रहे हैं

लेकिन पालिका हर जांच के लिए तैयार है
इस बारे में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी को शिकायत के बाद कमेटी का गठन किया गया जो नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच कर रही है और जल्द ही सभी कार्यों का निरीक्षण कर लिया जाएगा जिसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी उसके बाद जो भी कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे उसे अमल में लाया जाएगा