

स्थान: चंपावत
रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

देश में चल रहे राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के तहत चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्ला गांव में बाल विकास विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र की सभी धात्री महिलाएं मौजूद रही शिविर में एएनएम किरण वर्मा के द्वारा सभी धात्री महिलाओं को अधिक से अधिक शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए प्रेरित करते हुए स्तनपान कराने के सही तरीके बताए गए तो वही स्वास्थ्य विभाग की भावना धामी ने कहा मां का दूध पीने से शिशु स्वस्थ और निरोग रहता है


शिशु का शारीरिक विकास तेजी से होने के साथ-साथ शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है उन्होंने क्षेत्र की सभी धात्री महिलाओं से अधिक से अधिक लंबे समय तक शिशु को स्तनपान कराने की अपील करी इसके अलावा आगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के द्वारा भी सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए शिशु को स्तनपान से होने वाले फायदे के बारे में गहनता से जानकारी दी गई शिविर में आशा कार्यकर्ता निर्मला, ज्योति, चंचला,ममता ,गीता ,गरिमा , आशा आदि महिलाएं मौजूद रहीं



