विकासनगर में हालात तनावपूर्ण, देर रात तक लगते रहे नारा ए तकरीर अल्लाह हू अकबर ओर जय श्री राम के नारे

विकासनगर में हालात तनावपूर्ण, देर रात तक लगते रहे नारा ए तकरीर अल्लाह हू अकबर ओर जय श्री राम के नारे

रिपोर्ट: सतपाल धानिया

स्थान :विकासनगर

विकासनगर से करीब 125 किलोमीटर दूर पुरोला में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद पैदा हुआ सांप्रदायिक तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब विकासनगर में भी सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। विकासनगर में बीते चार रोज में छेड़छाड़ से जुड़े तीन मामले सामने आए हैं, जिसमें दोनों ही संप्रदाय के लोग आमने सामने आते नजर आए हैं।

दरअसल जहां एक ओर पहले ऐसे मामले विकासनगर के दूर दराज के क्षेत्रों में सामने आए हैं, वहीं कल रात फिर विकासनगर बाजार से लगते क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले ने मुख्य बाजार में स्थित पुलिस चौकी के सामने ही उस समय सांप्रदायिक रंग ले लिया, जब दोनों ही संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गये। मामला दो नाबालिग युवतियों के साथ छेड़छाड़ का है जहां पुलिस की मौजूदगी में ही जहां एक ओर हिंदूवादी संगठनों ने जय श्री राम के नारे लगाए तो वही मुस्लिम लोगों ने नारा ए तकरीर अल्लाह हू अकबर की जमकर नारेबाजी की ।

पूरे शहर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा शहर की गलियों से नारा ए तकरीर अल्लाह हू अकबर के नारों की आवाज सुनाई देने लगी पूरे शहर में लाल नीली बत्ती लगी पुलिस की गाड़ियो के सायरन बजने लगे शहर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जिधर भी नजर डालो उन्मादी भीड़ के लश्कर के लश्कर नारेबाजी करते हुए दौड़ते दिखाई देने लगे इस दौरान भीड़ और पुलिस में कई बार झड़प भी हो गई कई लोग हाथ में लाठी डंडे और पत्थरों से लैस भी दिखाई दिए गए शहर में अफरातफरी का ऐसा माहौल बना कि लोगो की सांसे अटक गई पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया कब क्या हो जाए ऐसी स्थितियां पैदा हो गई देर रात तक उन्मादी भीड़ के हुजूम शहर में दौड़ रहे थे

भीड़ जिधर को भी दौड़ती उधर ही लोगो में भय का माहोल पैदा हो जाता मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर करना पड रहा था आलम यह रहा कि तीन घंटे से अधिक चले इस पूरे घटनाक्रम को शांत करने के लिए आसपास के थानों से बुलाई गई पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे शहर को छावनी में तब्दील करना पड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़कियों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है ‌ दोनों ही मामलों में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं जब मुख्य बाजार में पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उनका कहना था कि मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्ष आमने सामने आ गये थे, जिन्हें शांत करा लिया गया है। फिल्हाल स्थिति नियंत्रण में है।

तो वही शहर में बिगड़ते हालात ने व्यापारियों को भी चिंता में डाल दिया विकासनगर में रोजाना हो रहे सांप्रदायिक तनाव और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से आमजन भी अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है