कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने आज अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने आज अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की

रिपोर्ट- भगवान सिंह

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने आज अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की, मुलाकात करने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए भावुक भी नजर आए। मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी के परिजन लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी को न्याय दिलाया जाए

लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी परिजन दर दर भटके को मजबूर है। मनीष खंडूरी ने कहा कि अब अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बद्रीनाथ से लेकर कोटद्वार तक आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होकर इस आंदोलन में प्रतिभा करेंगे। आंदोलन के माध्यम से अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।